Bihar Exit Poll: अमेरिका डील से झूमा बाजार, निवेशकों की लगी बंपर लॉटरी।

By Ankit Jaiswal | Nov 12, 2025

आज भारतीय शेयर बाजार में आईटी और ऑटो सेक्टर की बढ़त के चलते सकारात्मक रुख देखने को मिला। मौजूद जानकारी के अनुसार, बीएसई सेंसेक्स 595.19 अंक यानी 0.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,466.51 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी50 180.85 अंक यानी 0.7 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,875.80 अंक पर पहुंच गया हैं।

ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.79 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 0.82 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ। सेक्टरल प्रदर्शन में निफ्टी आईटी ने 2.04 प्रतिशत की सबसे अधिक तेजी दिखाई, वहीं निफ्टी ऑटो और निफ्टी फार्मा में क्रमशः 1.24 और 1 प्रतिशत की तेजी रही हैं।

मौजूदा परिस्थितियों में निवेशकों का उत्साह बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के संकेतों से बढ़ा है। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट डॉ. वी. के. विजयकुमार ने बताया कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने की खबरों के साथ-साथ बिहार में एनडीए की संभावित निर्णायक जीत के एग्जिट पोल ने बाजार में सकारात्मकता पैदा की हैं।

विश्लेषकों का कहना है कि निवेशक फिलहाल वैश्विक और घरेलू राजनीतिक घटनाक्रम के साथ-साथ प्रमुख सेक्टरों के प्रदर्शन पर भी नजर बनाए हुए हैं, जिससे बाजार में स्थिर उछाल देखने को मिल रहा हैं।

प्रमुख खबरें

तीसरे विश्वयुद्ध का काउंटडाउन शुरू? अमेरिका ने ईरान के रडार और ड्रोन ठिकानों को बमों से उड़ाया, दहल उठा कुवैत, आसमान से बरसीं मिसाइलें!

Prabhasakshi NewsRoom: युद्धविराम के बीच बढ़ा सैन्य टकराव, Iran ने अपने बर्बाद मिसाइल नेटवर्क को फिर सक्रिय कर दुनिया को किया हैरान

Nutrient Deficiency: India में Vitamin B12 की कमी बनी Health Problem, Diet में शामिल करें ये 5 Superfoods

Share Market Today: एशियाई बाजारों में मजबूती से सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती तेजी, आईटी शेयरों में उछाल