बिहार का प्रथम जीनोम अनुक्रमण केंद्र शुरू, ओमीक्रोन के मामलों का पता लगाने में मिलेगी मदद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2022

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि राज्य का प्रथम जीनोम अनुक्रमण (सीक्वेंसिंग) केंद्र यहां शुरू हो गया है, जिससे कोविड-19 मरीजों में ओमीक्रोन स्वरूप का समय पर पता लगाने में मदद मिलेगी। उन्होंने इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइसेंज (आईजीआईएमएस) में संवाददाताओं से बात करते हुए यह कहा, जहां उन्होंने नव स्थापित ‘मॉलेक्यूलर जेनेटिक लैबोरेटरी’ का मुआयना किया और 15 वर्ष एवं इससे ऊपर के किशोरों के लिए कोविड-19 टीकाकरण की शुरूआत की।

इसे भी पढ़ें: ओमिक्रॉन की बढ़ती दहशत के बीच, दिल्ली समेत इन राज्यों में हुए स्कूल कॉलेज बंद

मद्यपान, बाल विवाह और दहेज के खिलाफ उनके राज्यव्यापी अभियान के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कल का कार्यक्रम होगा। आगे के अन्य कार्यक्रमों पर समय आने पर निर्णय लिया जाएगा।’’ इस अभियान के तहत वह मंगलवार को गया में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। कुमार ने अपनी राज्यव्यापी यात्रा की हंसी उड़ाने को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव को फटकार लगाते हुए कहा, ‘‘उन्हें इस तरह के सामाजिक जागरूकता अभियान का महत्व एक दिन समझ में आ जाएगा।

प्रमुख खबरें

Assam Flood संकट के बीच Alia Bhatt ने फैंस से की आगे आकर मदद करने की अपील

घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 726 अंक उछला और निफ्टी 24,180 के पार

विश्व जूनियर स्क्वाश टीम चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं भारतीय पुरुष और महिला टीमें

आरडी इंडस्ट्रीज का 426 करोड़ रुपये का आईपीओ 5 अगस्त को खुलेगा, मूल्य दायरा 50-53 रुपये प्रति शेयर तय