Bihar Floods : केंद्र की उच्चस्तरीय समिति ने बिहार के मंत्री से मुलाकात की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2024

बिहार में बाढ़ के दीर्घकालिक समाधान के लिए केंद्र सरकार द्वारा गठित एक उच्च स्तरीय समिति ने शुक्रवार को बिहार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और केंद्र द्वारा राज्य में बाढ़ से निपटने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर चर्चा की।

समिति के सदस्यों ने मंत्री को बाढ़ प्रबंधन एवं नियंत्रण के लिए केन्द्र सरकार द्वारा तैयार की गई विभिन्न परियोजनाओं के बारे में भी अवगत कराया। बैठक में बिहार के दो अन्य मंत्री अशोक चौधरी और बिजेन्द्र प्रसाद यादव भी शामिल हुए।

इससे पहले दिन में समिति के सदस्यों ने जद (यू) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा से मुलाकात की। झा वर्तमान में पार्टी के राज्यसभा सदस्य हैं और पहले राज्य में जल संसाधन मंत्री थे।

प्रमुख खबरें

WhatsApp के बाद अब Instagram पर शिकंजा, आपत्तिजनक Ads पर केंद्र सरकार ने Meta को भेजा Notice

Team India के श्रीलंका दौरे का Schedule जारी, Galle और Colombo में होगी स्पिन की कड़ी परीक्षा

Vaibhav Suryavanshi को प्लेइंग-11 में कब मिलेगा मौका? England के दिग्गजों ने उठाए गंभीर सवाल।

Wimbledon 2026: Jannik Sinner ने चोट की अफवाहों को किया खारिज, दमदार जीत से पहुंचे तीसरे दौर में