बिहार: धारदार हथियार से हमला कर बुजुर्ग दंपति की हत्या करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2025

बिहार के जमुई जिले में कथित तौर पर डायन होने के शक में बुजुर्ग दंपति पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या करने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बयान के मुताबिक, जमुई पुलिस अधीक्षक ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए झाझा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया।

बयान में बताया गया कि पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तारी कर लिया और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बयान के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चिलको गांव की रहने वाली फुसनी देवी, मुरली देवी और जालो नैया और तांत्रिक गिरधारी नैया के रूप में हुई है। इससे पहले पुलिस ने बताया था कि बुजुर्ग दंपति की पहचान 75 वर्षीय जागेश्वर भुल्ला और उनकी पत्नी 63 वर्षीय जासो देवी के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक मदन कुमार ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि गांववालों ने दंपति को एक सुनसान स्थान पर ले जाने के बाद उनकी हत्या कर दी। मृतक के बेटे रंजीत भुल्ला ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान आरोप लगाया था कि मसान घाट के रहने वाले अशोक भुल्ला ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसके माता-पिता की हत्या की है।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले अशोक भुल्ला के परिवार में एक व्यक्ति की बीमार पड़ने पर मौत हो गई थी, जिसको लेकर दंपति पर टोटका करने का आरोप लगा था।

प्रमुख खबरें

Jammu के RS पुरा में विदेशी खुफिया एजेंटों को संवेदनशील डेटा देने के आरोप में दो गिरफ्तार

Shahdara Police Station में SHO और ACP से बदसलूकी, 20 वकीलों पर FIR दर्ज

छात्र संघ चुनाव: Jamia Millia Islamia ने अनशनकारी छात्र को दिया कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस

Cyclone Arnab: ओडिशा के 6 जिलों में शिक्षण संस्थान बंद, तटीय क्षेत्रों से लोगों की निकासी शुरू