बिहार : बक्सर में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, तीन घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2025

बिहार के बक्सर जिले में रविवार तड़के एक कार के ट्रक से टकरा जाने की घटना में चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। ये सभी लोग कार में सवार थे। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया, ‘‘हादसे में घायल सात लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाकी तीन घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।’’

थाना प्रभारी के अनुसार, मृतक रोहतास जिले के निवासी थे और आपस में रिश्तेदार थे। ग्रामीणों के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब वे लोग बिक्रमगंज की रहने वाली फूलपतिया देवी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बक्सर जा रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

हरियाणा के कर्मचारियों की विदेश यात्रा पर लगी पूर्ण रोक पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने की रद्द

नेपाल बाढ़ में फंसे असम के 8 लोग सुरक्षित निकाले गए, सीएम हिमंत ने दी जानकारी

दीमापुर में बेकाबू वाहन की टक्कर से दो किशोरों की मौत, पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़ा

भारत-उज्बेकिस्तान रणनीतिक साझेदारी और नेपाल बाढ़ समेत देश-दुनिया के बड़े समाचार