बिहार को मिली 3 अमृत भारत समेत 7 नई ट्रेनों की सौगात, अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी

By अंकित सिंह | Sep 29, 2025

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए बिहार के लिए तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों और चार नई पैसेंजर ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। तीन अमृत भारत ट्रेनों में दरभंगा से अजमेर अमृत भारत एक्सप्रेस, मुज़फ़्फ़रपुर से हैदराबाद एक्सप्रेस और छपरा से दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें बिहार के 25 ज़िलों को 62 स्टॉपेज के साथ जोड़ेंगी, जिससे लोगों के लिए कनेक्टिविटी बढ़ेगी।

इसे भी पढ़ें: बिहार विधानसभा चुनाव और उपचुनावों के लिए 470 पर्यवेक्षक तैनात करेगा निर्वाचन आयोग

आगामी दिवाली और छठ पूजा की तैयारियों पर प्रकाश डालते हुए, उन्होंने कहा, "पिछले साल, छठ और दिवाली के दौरान, रिकॉर्ड 7,500 से अधिक विशेष ट्रेनें चलाई गईं। इस बार, 12,500 से अधिक विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई है।" उन्होंने पटनावासियों को राज्य में नई ट्रेनें मिलने पर बधाई दी और कहा, "प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में, बिहार के लिए कई नई ट्रेनें शुरू की जा रही हैं। दरभंगा से अजमेर अमृत भारत एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर से हैदराबाद एक्सप्रेस, छपरा से दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस और चार नई पैसेंजर ट्रेनें।"

प्रमुख खबरें

UP Congress के Reshuffle पर OP Rajbhar का तंज, कहा- इस बदलाव से कोई फर्क नहीं पड़ेगा

Yes Milord: नॉनसेंस! पूरी UP पुलिस को खत्म कर दें...अचानक क्यों इतना भड़का सुप्रीम कोर्ट, समझिए

Tariff और पाबंदियों को आर्थिक हथियार बना रहे कई देश: PK Mishra

Asian Games Final में Team India का दबदबा, चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को धोकर जीता Gold Medal