By Renu Tiwari | Aug 08, 2025
बिहार सरकार ने ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों की रक्षा और उनका सामाजिक विकास एवं सशक्तीकरण के लिए एक कल्याण बोर्ड का गठन किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि समाज कल्याण विभाग ने ‘बिहार राज्य किन्नर कल्याण बोर्ड’ के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है।
उन्होंने कहा कि बोर्ड ट्रांसजेंडर समुदाय के सामाजिक विकास से जुड़े कदमों का क्रियान्वयन करेगा और इन पर नजर रखेगा। प्रेयषी ने कहा कि राज्य सरकार ट्रांसजेंडर समुदाय को सम्मानजनक और नियमित रोजगार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण भी प्रदान करना चाहती है। उन्होंने कहा, ‘‘इससे उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सरकार उन्हें ऐसा माहौल प्रदान करने का प्रयास कर रही है जहां वे सुरक्षित महसूस करें और देश के अन्य नागरिकों की तरह सम्मानजनक जीवन जी सकें।