Bihar government ने गन्ना मूल्य में 15 से 20 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2026

बिहार सरकार ने राज्य के गन्ना किसानों के हित में बृहस्पतिवार को मिल मालिकों की सहमति से गन्ना मूल्य में 15 से 20 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि करने का निर्णय लिया। नई दरें पेराई सत्र 2025-26 से लागू होंगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के बाद से ही किसानों के हित में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘बिहार के गन्ना किसानों द्वारा लंबे समय से गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग की जा रही थी, जिसको लेकर मिल मालिकों के साथ कई दौर की बैठकें हुईं। तीसरी बैठक में चीनी मिल मालिकों की सहमति से मूल्य वृद्धि का निर्णय लिया गया।’’

मंत्री ने यह भी बताया कि बढ़े हुए नए मूल्य के अतिरिक्त, पिछले वर्ष की तरह मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान सभी श्रेणियों के गन्ना पर घोषित 10 रुपए प्रति क्विंटल अतिरिक्त भुगतान की योजना जारी रहेगी।

इस प्रकार कुल मिलाकर गन्ना किसानों को उत्तम किस्म के लिए 390 रुपए, सामान्य किस्म के लिए 370 रुपए और निम्न किस्म के लिए 340 रुपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

BIS मानकों के उल्लंघन पर Ador Welding समेत कई कंपनियों पर लाखों का जुर्माना

Karwa Chauth पर साड़ी और लहंगे के साथ खूब जचेंगे ये ट्रेंडी Bangles Set

Jamia Millia Islamia में Students Union बहाली तक चलेगा आंदोलन, छात्रों ने खारिज किया नोटिस

चक्रवात की आहट: Odisha के 6 जिलों में पर्यटन स्थलों पर लगा प्रतिबंध