Patna NEET Student Death Case | बिहार सरकार ने नीट अभ्यर्थी की मौत मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की

By रेनू तिवारी | Jan 31, 2026

बिहार की राजधानी पटना में नीट (NEET) की तैयारी कर रही 18 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को घोषणा की कि बिहार सरकार ने इस पूरे प्रकरण की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराने की सिफारिश की है। यह निर्णय छात्रा के परिजनों द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: US Government Shutdown | अमेरिकी सरकार में आंशिक कामकाज ठप! फंडिंग गतिरोध के बीच शटडाउन शुरू

चौधरी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत सरकार से पटना में नीट छात्रा की हत्या के मामले (केस नंबर- 14/26) की जांच सीबीआई को सौंपने का आग्रह किया है। इस घटना का पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से खुलासा होना चाहिए।’’

उपमुख्यमंत्री के पास गृह विभाग भी है। छात्रा के माता-पिता ने शनिवार को आरोप लगाया कि राज्य पुलिस यौन उत्पीड़न की बात से इनकार करके और इसे आत्महत्या का मामला बताकर मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यौन हिंसा की आशंका को खारिज नहीं किया गया और यह नतीजा पुलिस के शुरुआती दावे से अलग है कि मेडिकल रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज ने यौन उत्पीड़न की बात को खारिज कर दिया है। इस मामले में छात्रा के हॉस्टल के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है।

News Source- पीटीआई 

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।