JMM का Mission Assam: झारखंड के बाद अब 31 सीटों पर चुनाव लड़ेगी हेमंत सोरेन की पार्टी

By अंकित सिंह | Mar 19, 2026

झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम), अपने क्षेत्रीय आधार से आगे विस्तार करने की चाहत में, आगामी विधानसभा चुनावों में 30 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने के उद्देश्य से असम में एक महत्वपूर्ण चुनावी अभियान चलाने की योजना बना रहा है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि आंतरिक विचार-विमर्श के बाद जेएमएम ने सैद्धांतिक रूप से 31 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया है, हालांकि अंतिम निर्णय अभी लिया जाना बाकी है। 

उन्होंने कहा कि झामुमो का मानना है कि इन समुदायों की सामाजिक और आर्थिक समस्याओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया है और वे मजबूत राजनीतिक प्रतिनिधित्व की तलाश में हैं। झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय ने कहा, कि हेमंत सोरेन देशव्यापी आदिवासी अधिकारों की लड़ाई में एक लोकप्रिय नेता के रूप में उभरे हैं। उन्होंने पलायन के बाद असम जा बसे आदिवासी समुदाय का भरोसा जीता है और अब वह चाय बागानों में काम करने वाली जनजातियों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। असम के स्थानीय आदिवासी भी उन्हें एक सशक्त व्यक्तित्व मानते हैं, जो उनके हितों की रक्षा कर अन्याय के खिलाफ लड़ सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Hemant Soren की PM Modi से गुहार- Gulf में फंसे Jharkhand के लोगों की हो सुरक्षित घर वापसी

पार्टी के एक अन्य नेता ने बताया कि 2024 में झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो की जीत के बाद से सोरेन असम का दौरा कर रहे हैं और इस पूर्वोत्तर राज्य में आदिवासी मुद्दों को उठा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री एक-दो दिन में वहां जा सकते हैं। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के समापन दिवस पर सोरेन ने बुधवार को दावा किया कि देशभर के वंचित समुदाय अपनी समस्याओं को उठाने के लिए झारखंड की ओर देख रहे हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश