Bihar: गाय-भैंस पालकों को सरकार दे रही है पुरस्कार, 15 सितम्बर तक करें आवेदन

By प्रेस विज्ञप्ति | Sep 08, 2025

गाय और भैंस पालकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारत सरकार का पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने पशुपालकों को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2025 देने की घोषणा की है। इसके लिए इच्छुक गाय एवं भैंस पालक गृह मंत्रालय (एमएचए) भारत सरकार के ऑनलाइन पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर जाकर 15 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: बिहार की महिलाओं को CM की डबल सौगात! 80 पिंक बसें व सभी बसों में ई-टिकटिंग शुरू

केवल एक कैटेगरी में ही कर सकते हैं आवेदन

राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार (एनजीआरए) के लिए तीन श्रेणी है। प्रथम श्रेणी में आनेवाले पशुपालक को 5,00,000/- (पांच लाख) रुपए, द्वितीय श्रेणी के लिए 3,00,000/- (तीन लाख) रुपए और तृतीय श्रेणी के लिए 2,00,000/- (दो लाख) रुपए पुरस्कार स्वरुप दी जाएगी। एक व्यक्ति / संस्था किसी एक ही कैटेगरी में आवेदन कर सकते है। वहीं विगत वर्षों में इस तरह के पुरस्कार प्राप्त व्यक्ति / संस्था आवेदन नहीं कर सकते है। यह पुरस्कार पाने के लिए अपने आवेदन को पूर्ण रुप से भरें। अपूर्ण आवेदन खारिज कर दिया जाएगा। इसकी विस्तृत जानकारी के लिए गृह मंत्रालय (एमएचए) के ऑनलाइन पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर जाकर प्राप्त की जा सकती है।

प्रमुख खबरें

PM Modi का ऐतिहासिक Seychelles दौरा, National Assembly को संबोधित करने वाले पहले भारतीय पीएम बनेंगे

Shani Pradosh Vrat 2026: आज Lord Shiva और शनि देव की कृपा पाने का शुभ योग, जानें Puja Vidhi

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण