यूक्रेन से लौटने वाले नागरिकों की यात्रा का खर्च उठाएगी बिहार सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2022

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी सरकार युद्धग्रस्त यूक्रेन से निकालकर भारत लाए जाने वाले राज्य के लोगों की यात्रा का खर्च उठाएगी। इन लोगों के शनिवार को भारत पहुंचने की उम्मीद है। कुमार ने शुक्रवार देर रात को इस संबंध में घोषणा की। उन्होंने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए विशेष उड़ानों की व्यवस्था करने पर केंद्र का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें मालूम चला है कि ऐसी प्रत्येक उड़ान दिल्ली और मुंबई पहुंचेगी तथा राज्य सरकार बिहार के लोगों की यात्रा का खर्च वहन करेगी।

इसे भी पढ़ें: ताजा हिमपात और भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

उसने मुझे बताया कि उसके कॉलेज की सभी भारतीय छात्राओं ने यह फैसला लिया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरे बेटे ने बताया कि उसके कॉलेज पर बम गिराया गया। मेरे बेटी ने कहा कि महिला होने के कारण बंकरों में रहना उसके लिए ज्यादा असुरक्षित है। मैं उम्मीद करती हूं कि उन्हें जल्द से जल्द वापस लाया जाएगा।’’ पूर्वी चंपारण के चकिया इलाके में आभूषण का कारोबार करने वाले अशोक कुमार की भी यही स्थिति है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा बेटा कुंज बिहारी लीव में फंस गया है। मुझे पता चला है कि वह लौट रहा है। यात्रा कठिन है लेकिन एक बड़ी राहत है।’’ कुमार ने यह भी बताया कि उनके बेटे को भारत सरकार द्वारा भेजे एक विशेष विमान से वारसॉ से लाया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन उसके तथा अन्य छात्रों के लिए सबसे बड़ी चुनौती यूक्रेन से बाहर निकलना होगी। पोलैंड की सीमा कई किलोमीटर दूर है और उन्हें पैदल यह दूरी तय करनी होगी। मैं उम्मीद करता हूं कि सब ठीक रहे।

प्रमुख खबरें

Russia Parliamentary Election: ड्यूमा चुनाव संपन्न, United Russia की बढ़त के संकेत

Karnataka FDA ने फर्जी दवा गिरोह पर कसा शिकंजा, 16 विक्रेताओं के लाइसेंस किए रद्द

नेपाल के Mount Manaslu में हिमस्खलन से भारतीय मूल के जर्मन पर्वतारोही और शेरपा की मौत

PM Modi के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर Vadnagar और Varanasi के बीच दो बाइक रैलियां