बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान महाकुंभ मेले में तीन दिन बिताएंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2025

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सोमवार को कहा कि वह हर 12 साल में आयोजित होने वाले ‘महाकुंभ’ में शामिल होने के लिए प्रयागराज जाएंगे और इस भव्य धार्मिक समागम में तीन दिन बिताएंगे।

यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी महाकुंभ मेले में शामिल होने के लिए प्रयागराज जाने की कोई योजना है, राज्यपाल ने कहा, “हां, मैं वहां जाऊंगा। मुझे तीन धार्मिक नेताओं ने आमंत्रित किया है, जिनका मैं बहुत आदर करता हूं। मैं इस भव्य धार्मिक समागम में तीन दिन बिताऊंगा।”

जब पत्रकारों ने खान से बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा को लेकर जारी विवाद के बारे में सवाल पूछना चाहा, तो उन्होंने कहा, “यह उचित मौका नहीं है। अन्य मामलों पर किसी और दिन चर्चा करेंगे।

प्रमुख खबरें

Surya Parvat Palmistry: हथेली का सूर्य पर्वत तय करता है आपका Career, जानें क्या कहती हैं आपकी रेखाएं

Donald Trump का Iran को Final Warning, देर होने से पहले सुधर जाओ, अंजाम अच्छा नहीं होगा

तकनीकी खराबी के बाद लौटी Air India की London जाने वाली फ्लाइट, Delhi Airport पर सुरक्षित लैंडिंग

कांग्रेस का बड़ा हमला: Asaduddin Owaisi हैं BJP की B-Team, उन्हीं के इशारे पर लड़ते हैं चुनाव