Bihar Govt का बड़ा ऐलान! अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में 1076 Jobs, BPSC-BSSC से होगी भर्ती

By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 21, 2026

क्या आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य के सभी प्रखंड़ों में पहली बार अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारियों की नियुक्ति होगी। बता दें कि, यह नियुक्ति दिसंबर तक होने वाली है। 

जाने पूरी डिटेल्स

इन नियुक्ति को जल्दी पूरा करने के लिए विभाग ने अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) और बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) को भेजी है। विभाग के मुताबिक, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी के छह, प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी के 487, निम्नवर्गीय लिपिक (मुख्यालय या निदेशालय-सचिवालय लिपिकीय सेवा) के आठ, निम्नवर्गीय लिपिक (क्षेत्रीय लिपिकीय सेवा संवर्ग) के 14, निम्नवर्गीय लिपिक (बिहार समाहरणालय लिपिकीय सेवा संवर्ग) के 524 और छात्रावास प्रबंधक के 37 पद शामिल हैं। 

स्कूल का भी होगा निर्माण

आपको बताते चलें कि, कक्षी नौवीं से 12वीं तक के 22 अल्पसंख्यक आवसीय विद्यालय का निर्माण इस वर्ष पूरा कर लिया जाएगा। वर्तमान में दो दरभंगा और किशनगंज में ऐसे आवासीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इसके अलावा, कटिहार, जमुई, कैमूर, नालंदा और मुजफ्फरपुर जिले में आवासीय विद्यालय का भवन निर्माण पूरा हो गया है। राज्य के 75 मदरसों में स्मार्ट क्लास शुरु हो गए हैं। बहुत जल्द ही मदरसों में यह सुविधा शुरु होगी। 

प्रमुख खबरें

Misleading Claims पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, Dabur को 100% Natural टैग वाले उत्पाद वापस लेने का Order

Swiggy Instamart Expansion: 2031 तक 5 गुना ज्यादा Order Value का लक्ष्य, ₹10,000 करोड़ की कमाई पर टिका दांव

US Supreme Court के बड़े फैसले के बाद Amazon को मिला $600 Million रिफंड, ग्राहकों को भी होगा भारी फायदा

Luis Suarez की गैरमौजूदगी में Lionel Messi का जलवा, Inter Miami ने San Luis को 4-2 से रौंदा