By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2023
बिहार सरकार ने सोमवार को विधान परिषद में बताया कि सासाराम और बिहारशरीफ शहरों के अलावा रामनवमी उत्सव के आसपास कुछ अन्य स्थानों से भी साम्प्रदायिक अशांति की खबरें मिली हैं। संसदीय मामलों के मंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा सोमवार को दो शहरों में हुए दंगे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्षी के बीच आरोप-प्रत्यारोप के दौरान उच्च सदन के पटल पर रखे गए एक बयान में इसका खुलासा किया गया। उन्होंने गया और मुजफ्फरपुर जिलों में हुई घटनाओं में दोनों जगहों की स्थिति पर विस्तार से जानकारी दी।
बयान में कहा गया है कि जुलूस में से एक युवक ने एक मस्जिद के पास नारे लगाए और जिससे नाराज स्थानीय लोगों द्वारा उसके साथ मारपीट की गयी। बयान में कहा गया है कि एक अप्रैल को ग्रामीण मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपनी पत्नी के साथ कहीं जा रहा था तभी गांव के करीब भीड़ ने उसे रोका और उसपर हमला कर दिया जिससे दंपति को चोटें आईं। इस मामले में सकरा थाने में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकीदर्ज की गई। हालांकि, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। बयान में यह भी कहा गया है कि सभी दंगा प्रभावित स्थानों पर स्थिति नियंत्रण में कर ली गई है।