बिहार हिजाब विवाद: वीडियो वायरल पर बैंक की सफाई, हम सिर्फ पहचान करना चाहते थे

By अंकित सिंह | Feb 22, 2022

कर्नाटक में शुरू हुआ हिजाब विवाद अब देश के अन्य हिस्सों में भी पहुंच चुका है। इसी कड़ी में हिसाब विवाद ने बिहार में भी दस्तक दे दिया है। दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बेगूसराय में बुर्का पहने एक लड़की बैंक से पैसे निकालने पहुंची तो उसे रोक दिया गया। हालांकि प्रभासाक्षी इस वीडियो की पुष्टि कहीं से भी नहीं कर रहा है। लेकिन इस को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर सीधे नीतीश कुमार पर सवाल खड़े कर दिए। अपने ट्वीट में तेजस्वी ने लिखा कि नीतीश कुमार जी, कुर्सी की ख़ातिर आप बिहार में यह सब क्या करवा रहे है? माना आपने अपना विचार, नीति, सिद्धांत और अंतरात्मा सब भाजपा के पास गिरवी रख दिया है लेकिन संविधान की जो शपथ ली है कम से कम उसका तो ख़्याल रखिए। इस कुकृत्य के दोषी लोगों को गिरफ़्तार कीजिए। वीडियो के अनुसार बैंक के तीन चार कर्मी महिला से हिजाब हटाने को कह रहे हैं। महिला की ओर से बार-बार इसका विरोध किया जा रहा है। परिवार वाले लगातार बैंक कर्मचारियों से लिखित सूचना दिखाने की मांग कर रहे हैं जिसमें यह लिखा गया हो कि बैंक के अंदर हिसाब की अनुमति नहीं है। हालांकि अब बैंक की ओर से सफाई भी आ गई है। बेगूसराय के एक बैंक में कैशियर द्वारा महिला से हिज़ाब हटाने पर बैंक के ब्रांच मैनेजर रितेश कुमार ने कहा कि कैशियर को लगा कि हस्ताक्षर में फर्क आ रहा है जिसकी वजह से उन्होंने महिला को सिर्फ़ चेहरा दिखाने के लिए बोला कि हम आपकी पहचान करना चाहते हैं। हिज़ाब से हमारा कोई लेना देना नहीं। 

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें