बिहार ने बंगाल के उद्योगपतियों को निवेश का न्योता दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2022

कोलकाता| बिहार सरकार ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के उद्योगपतियों से राज्य में निवेश करने का आग्रह किया और कहा कि वहां अब निवेश के अनुकूल माहौल बन गया है।

बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार में उद्योगपति व्यवसायों के साथ साझेदारी करने के लिए तैयार हैं, और ऐसे में कारोबार वृद्धि की काफी संभावनाएं हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच लंबे समय से सौहार्दपूर्ण संबंध रहे हैं। हम लोगों से एक नए बिहार में आने और निवेश करने का आग्रह करते हैं।’’

उन्होंने यहां इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) द्वारा आयोजित एक संवाद सत्र के दौरान कहा, ‘‘हम कड़ी मेहनत के माध्यम से इसे निवेश के अनुकूल स्थान बनाने में सफल रहे हैं और राज्य को चमड़ा तथा कपड़ा उद्योग में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर