बिहार फिर बनने जा रहा है विपक्षी एकता की धुरी, लेकिन इससे राज्य को मिलेगा क्या ?

By संतोष पाठक | Jun 01, 2023

पिछले लंबे समय से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा की जा रही मेहनत अब रंग लेती नजर आ रही है। अब लगभग यह साफ हो गया है कि देश के विरोधी दलों की एक बड़ी और साझा बैठक बिहार की राजधानी पटना में 12 जून को होने जा रही है। उसी बिहार में जहां की धरती से राष्ट्रपति महात्मा गांधी ने आजादी के आंदोलन की अलख जलाई थी, उसी बिहार में जहां से लोक नायक जयप्रकाश ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध आंदोलन की शुरुआत कर तत्कालीन इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल को उखाड़ फेंका था। हालांकि अब भी यह एक बड़ा सवाल बिहार और बिहारियों के लिए पहले की तरह ही बना हुआ है कि उसकी धरती पर होने जा रहे इस बड़े राजनीतिक घटनाक्रम से उसको मिलने क्या जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: हरिवंश पर जनता दल यू के हमले ने सोमनाथ चटर्जी प्रकरण की याद दिला दी

ऐसे में बिहार और बिहारियों का इतना हक तो बनता ही है कि उनकी धरती पर पटना आकर देश की राजनीति को बदलने की कोशिश करने वाले दल राज्य की जनता को इतना तो बताएं की अगर दिल्ली में सरकार बनाने की उनकी मुहिम कामयाब होती है तो इसका फायदा बिहार को और बिहार की जनता को कैसे मिलेगा ? बल्कि एक मायने में देखा जाए तो विपक्षी गठबंधन में शामिल होने वाले सभी दलों को अपने-अपने राज्य की जनता को यह जरूर बताना चाहिए कि उनके मोर्चे के जीतने पर जो सरकार बनेगी वो कितने महीने तक चल पाएगी और उस सरकार से उनकी राज्य की जनता को क्या-क्या लाभ मिलने जा रहा है ?

बेहतर तो यह होगा कि मोदी विरोध के नाम पर एकत्र होने वाले ये दल या तो 1977 के जनता पार्टी के उदाहरण पर चलते हुए आपस में विलय कर एक नया राजनीतिक दल बना लें ताकि हर सीट पर भाजपा के खिलाफ एक उम्मीदवार मैदान में उतारा जा सके या फिर राष्ट्रीय स्तर पर एक साझा घोषणापत्र जारी करने के साथ ही हर राज्य के लिए भी अलग-अलग घोषणापत्र जारी कर अपने विजन को स्पष्ट करें ताकि जनता को चुनने में सहुलियत हो सके।

-संतोष पाठक

(लेखक वरिष्ठ पत्रकार एवं स्तंभकार हैं)

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Election Commission में अंदरूनी घमासान! SIR और वोटर डेटा पर दो चुनाव आयुक्तों ने ही उठाए गंभीर सवाल, Indian Express Report से मचा बवाल

Love Horoscope For 23 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 23 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

लावारिस कार में मिली पति की 9 टुकड़ों में कटी लाश... पत्नी और बेटा रहस्यमय तरीके से लापता, UAE में रह रहे भारतीय परिवार की खौफनाक कहानी

AI Impact on Jobs: Goldman Sachs की रिपोर्ट, व्हाइट कॉलर और टेक नौकरियों पर दिखने लगा असर