बिहार बनने जा रहा टेक्सटाइल हब, नीतीश के मुलाकात के बाद गिरिराज सिंह का दावा, कानून व्यवस्था पर कही बड़ी बात

By अंकित सिंह | Jul 19, 2024

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पटना में मुलाकात की है। इस मुलाकात को लेकर गिरिराज ने एक्स पोस्ट में बताया कि नीतीश कुमार जी के साथ बेगूसराय विकास एवं कपड़ा मंत्रालय के माध्यम से बिहार में विकास के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा हुई। कभी नीतीश के सबसे बड़े आलोचक रहे गिरिराज ने बताया कि बिहार सरकार ने मुजफ्फरपुर में एक बड़ा हब बनाया जहां हजारों लोग काम कर रहे हैं। वहां बैग का एक बड़ा उद्योग स्थापित किया गया। यहां की योजनाएं निवेशकों को समर्थन देंगी। 

इसे भी पढ़ें: 'भगवान भरोसे बिहार', मुकेश सहनी के पिता की हत्या के बाद राजद का नीतीश सरकार पर निशाना, कहा- राज्य में महाजंगलराज

वहीं, नीतीश कुमार के करीबी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि उनकी पार्टी केंद्र से राज्य को विशेष दर्जा या पैकेज की मांग को जोरदार तरीके से रखेगी। वर्मा को नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल होने के महज दो दिन बाद ही संगठन की अहम जिम्मेदार दी गई है। हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में जद(यू) के बेहतर प्रदर्शन का हवाला देते हुए वर्मा ने कहा कि पार्टी का मानना है कि अगला विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर फिलहाल कोई अन्य विचार नहीं है।

प्रमुख खबरें

Google और Sony करेंगे ISL का प्रसारण, YouTube पर दुनिया भर में दिखेंगे मैच

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे पर अड़े Abhijeet Deepke, दी राष्ट्रव्यापी आंदोलन की चेतावनी

Punjab Congress अध्यक्ष पद से हटेंगे Amarinder Singh Raja Warring, इस्तीफे की पेशकश की

Cristiano Ronaldo ने Coach Jorge Jesus से विवाद के बीच Portugal का Nations League कैंप छोड़ा