तकनीक से तरक्की की तरफ तेजी बढ़ रहा है बिहार: मंत्री कृष्ण कुमार मंटू

By प्रेस विज्ञप्ति | Sep 27, 2025

सूचना प्रावैधिकी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा निवेश को आकर्षित करके ही बिहार को पूर्वी भारत का आईटी हब बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बिहार आईटी नीति-2024 में वे सभी प्रावधान किये गए हैं, जिससे कि निवेशकों को आकर्षित किया जा सके और बिहार को एक आईटी हब के रूप में विकसित किया जाए। सूचना एवं प्रावैधीकी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू शनिवार को पाटलिपुत्र कॉलोनी में नवनिर्मित सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ़ इंडिया (एसटीपीआई) इकाई का दौरा करके आईटी कम्पनियों को यहां मिल रही सुविधाओं का जायजा ले रहे थे। इस मौके पर आईटी, आईटीईएस और ईएसडीएम क्षेत्र के कुल आधा दर्जन स्टार्टअप्स ने अपने कार्यों और नवाचार आदि की प्रस्तुति भी की।

इसे भी पढ़ें: अमित शाह बोले: 2020 की कसर इस बार पूरी करनी है, घुसपैठियों को बिहार से करेंगे बाहर

मंत्री कृष्ण मंटू ने कहा कि विद्युत् बिल का 25 प्रतिशत वार्षिक प्रतिपूर्ति पांच वर्षों के लिए दिया जा रहा है। साथ ही रोजगार सृजन सब्सिडी के तहत ईएसआई और कर्मचारी भविष्य निधि के लिए नियोक्ता योगदान की 100 प्रतिशत राशि की प्रतिपूर्ति जो अधिकतम पांच हजार रूपये प्रतिमाह प्रति कर्मचारी है, पांच वर्षों के लिए दी जा रही है। इस मौके पर सूचना प्रावैधिकी वभाग के विशेष सचिव अरविन्द कुमार चौधरी, बेल्ट्रान के महानिदेशक (परियोजना) श्याम बिहारी सिंह, एसटीपीआई, पटना के अपर निदेशक राजीव कुमार और सी-डैक के निदेशक अभिनव दीक्षित मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

Lucknow में High Court के आदेश पर बुलडोजर एक्शन, वकीलों के 200 अवैध चैंबर ध्वस्त

Kartik Aaryan की हीरोइन का क्रिकेटर Tilak Varma से जुड़ा नाम? Social Media पर तेज हुई चर्चा

CBSE का बड़ा ऐलान, अब मात्र 100 रुपये में अपनी आंसर शीट देख सकेंगे छात्र, कॉपी चेकिंग विवाद पर बोर्ड ने दी सफाई

Jodhpur Double Suicide: गैंगरेप-ब्लैकमेलिंग के बाद दो बहनों ने दी जान, Rajasthan Police प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल