Bihar: अपहरण, हत्या और फिरौती के कांड का हुआ पर्दाफाश, 5 अपराधकर्मी गिरफ्तार

By प्रेस विज्ञप्ति | Aug 25, 2025

वारिसलीगंज थाना क्षेत्र से 14 वर्षीय लड़का सूरज कुमार का अपहरण कर उसके मोबाइल से फिरौती माँगी गई एवं इस मामले में गठित SIT ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी ट्रैकिंग और पूछताछ के आधार पर जांच शुरू की गयी। जांच में सामने आया कि अपराधियों ने 19 अगस्त को ही साइबर ठगी में रूपये को लेकर आपसी विवाद में अपहृत सूरज  कुमार की हत्या कर उसके शव को सोन नदी किनारे दफना दिया था और परिजनों को गुमराह करने के लिए लगातार फिरौती किओ मांग कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: हॉकी के रंग में रंगा बिहार, पहली बार हो रहा एशिया कप, 29 अगस्त से 7 सितंबर के बीच राजगीर में आयोजन

हरियाणा पुलिस व UP STF के सहयोग से गठित SIT ने फरीदाबाद से घटना में संलिप्त 05 अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान मृतक का मोबाइल और अभियुक्तों के मोबाइल बरामद किए गए। अपहृत सूरज कुमार के विरुद्ध पूर्व से साइबर ठगी से सम्बंधित आपराधिक मामला दर्ज था एवं पूर्व में वह जेल भी जा चूका था। इस प्रकार बिहार पुलिस ने एक सनसनीखेज अपहरण सह हत्याकांड का सफलतापूर्वक उद्भेदनकिया गया साथ ही अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी की गयी।

प्रमुख खबरें

दुष्कर्म मामले में Uttarakhand High Court ने निचली अदालत का फैसला पलटा, आरोपी बरी

Makkah Pact: सऊदी अरब पर हूती हमलों के खिलाफ एक हुए Pakistan और तुर्किये

Adani Group का पूंजीगत व्यय 41 प्रतिशत बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान

संसद में Delimitation Bill पर घमासान, जानिए महिला आरक्षण से जुड़ा पूरा विवाद