आधिकारिक बैठक में जीजा को ले जाने पर विवादों में घिरे बिहार के मंत्री तेजप्रताप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2022

पटना, 20 अगस्त। बिहार में नयी महागठबंधन सरकार बनने के बाद पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव की विभाग के अधिकारियों के साथ एक हालिया बैठक की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह अपने जीजा के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। विभाग के सूत्रों ने बताया कि तेजप्रताप की बड़ी बहन एवं राज्यसभा सदस्य मीसा भारती के पति शैलेश कुमार अपने साले (तेजप्रताप) को मंत्री पद मिलने पर उन्हें बधाई देने के लिए बुधवार को उनके कार्यालय गये थे। सूत्रों ने कहा कि तेजप्रताप नियम-कायदों का पालन करने वाले व्यक्ति के तौर पर नहीं जाने जाते हैं।

आनंद की यह टिप्पणी स्पष्ट तौर पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी तथा नयी महागठबंधन सरकार में उप मुख्यमंत्री बने तेजप्रताप के छोटे भाई तेजस्वी यादव के संदर्भ में थी। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब कोई मंत्री इस तरह से विवाद में घिरा हो। पिछले साल, तत्कालीन पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री मुकेश सहनी उस समय विवादों में घिर गए थे जब उन्होंने अपने भाई को एक विभागीय कार्यक्रम का उद्घाटन करने के लिए नियुक्त किया था। कार्यक्रम में खुद शामिल नहीं हो सकने के कारण सहनी ने यह कदम उठाया था।

प्रमुख खबरें

NCST ने Kishtwar में नाबालिग दुष्कर्म मामले पर लिया संज्ञान, 5 दिन में मांगा जवाब

Telangana Congress ने Revanth Reddy के खिलाफ विवादित बयान पर सख्त एक्शन की सिफारिश की

Haiti Attack: हथियारबंद गिरोह ने 47 लोगों को मारा, 50 से अधिक का अपहरण

Kanpur Nagar Nigam में वसूली और ठेका हेराफेरी पर 2 गिरफ्तार, 6 केस दर्ज