बिहार : नशीला पदार्थ खिलाकर नाबालिग लड़की से बस में सामूहिक दुष्कर्म, चालक सहित चार गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2022

बेतिया। बिहार के पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया स्थित एक बस अड्डे पर खड़ी बस में एक नाबालिग लड़की (उम्र करीब 17 साल) को कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में बस चालक, कन्डक्टर और खलासी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी ने अवनि लखेड़ा और श्रीहर्ष देवरेड्डी को स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई

उन्होंने बताया कि पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और चारों आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मुकुल ने बताया कि मामले की गहनतापूर्वक जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। बताया जाता है पीड़िता उक्त बस में सवार होकर पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी से बेतिया मंगलवार को पूर्वाह्न करीब 10 बजे पहुंची थी।

प्रमुख खबरें

UNLF P शांति समझौता मणिपुर में स्थिरता की राह में बड़ा कदम: सरकार

Amarjit Singh Chawla मामले में SIT करेगी जांच, CM Bhagwant Mann ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

VVS Laxman अब सीनियर चयन समिति की सभी बैठकों में रहेंगे मौजूद, BCCI का फैसला

Shreyas Iyer के तूफानी शतक से भारत ने West Indies को आठ विकेट से रौंदा