बिहारः मदन साहनी के इस्तीफे के बीच विधायक का बयान, ट्रांसफर-पोस्टिंग में BJP के मंत्रियों ने लिया पैसा

By अंकित सिंह | Jul 02, 2021

बिहार में एनडीए के अंदर का राजनीतिक बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इन सबके बीच बिहार में बुधवार को ताबड़तोड़ तबादले किए गए तो वहीं दूसरी ओर सत्ताधारी दल के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने बड़ा आरोप लगाया है। ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने भाजपा कोटे के मंत्रियों पर आरोप लगाया कि अफसरों और कर्मियों के तबादले के लिए उन लोगों ने जमकर घूस ली है। खास बात यह है कि ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने यह आरोप अपनी ही पार्टी के मंत्रियों पर लगाया है। जानू ने तो यह तक कह दिया कि नीतीश कुमार के डर से जदयू कोटे से आने वाले मंत्रियों ने कम पैसे लिए हैं।

इसे भी पढ़ें: विभाग में अधिकारियों की ‘तानाशाही’ से परेशान बिहार के मंत्री ने दी इस्तीफे की धमकी

समाज कल्याण मंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जद (यू) के विधायक मदन सहनी ने अपने विभाग के अधिकारियों पर ‘‘तानाशाही’’ रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह मंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं। पटना स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अधिकारियों की ‘‘तानाशाही’’ अब उन्हें बर्दाश्त नहीं हो रही है, इसलिए उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे देने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि इस पद पर रहकर जब हम कोई काम नहीं कर सकते, किसी गरीब का भला नहीं कर सकते और कोई सुधार का काम नहीं कर सकते तो केवल सुविधाओं को भोगने के लिए मंत्री पद पर बने रहें, यह हमें कहीं से अब मुनासिब नहीं लगता इसलिए मंत्री पद से अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को सौंप देंगे। 

प्रमुख खबरें

Taiwan को मिला European Parliament का समर्थन, लोकतांत्रिक मूल्यों और सुरक्षा पर बनी सहमति

Geneva UNHRC में भारत के 10,000 FPO नेटवर्क और Seed Rights की वैश्विक स्तर पर चर्चा

SEMICON India 2026 पर बोले जर्मन डिप्टी एनवॉय Georg Enzweiler, साझेदारी का बड़ा मौका

Priyanka Chopra ने Nick Jonas का जन्मदिन खास अंदाज में मनाया, मालती का प्यारा वीडियो किया शेयर