‘बिहार को पैर पकड़वा नहीं, आगे ले जाने वाला CM चाहिए’, तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर वार

By अंकित सिंह | Mar 19, 2025

केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा कथित तौर पर आईआईएमआर और बीज उत्पादन केंद्र को बिहार से कर्नाटक स्थानांतरित करने को लेकर चुनाव से पहले राज्य की सियासत तेज हो गई है। पूरे मामले को लेकर विपक्ष सत्तारूढ़ एनडीए सरकार पर हमलावर है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने फिर एक बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर बिहार के सीएम को इसकी जानकारी थी, तो क्या उन्होंने पीएम और कृषि मंत्री से बात की?

इसे भी पढ़ें: बिहार: धारदार हथियार से हमला कर बुजुर्ग दंपति की हत्या करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने मंगलवार को उन दावों का खंडन किया जिनमें कहा गया था कि केंद्रीय कृषि मंत्रालय भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान (IIMR) और बीज उत्पादन केंद्र को बेगूसराय से कर्नाटक के शिवमोगा में स्थानांतरित करने की योजना बना रहा है। उन्होंने विपक्ष पर राजनीतिक लाभ के लिए "अफवाहें फैलाने" का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर 17 जनवरी को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मेरी विस्तृत टेलीफोन पर बातचीत हुई। उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि देश के पूर्वी और पूर्वोत्तर क्षेत्रों के किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए केंद्र को स्थानांतरित नहीं किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

महिला टी20 एशिया कप में भारत की शानदार शुरुआत, थाईलैंड को 94 रन से हराया

नेपाल बाढ़: गंडक नदी से कुशीनगर में 13 शव बरामद, जिले के चार कर्मचारी लापता

महिला टी20 एशिया कप: भारत ने थाईलैंड को 94 रन से हराया, दीप्ति और शेफाली चमकीं

असम में बुनियादी ढांचे के विकास पर 50,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी राज्य सरकार