बिहार : नीतीश ने प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षा के लिए एकसमान 100 रुपये शुल्क की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 15, 2025

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्य में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षा के लिए एक समान 100 रुपये शुल्क की घोषणा की, जबकि मुख्य परीक्षा के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। कुमार ने कहा कि इस फैसले से सरकारी नौकरी के इच्छुक लाखों युवाओं को फायदा होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों से केवल 100 रुपये शुल्क लेने के निर्देश दिए गए हैं। प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले और मुख्य परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों को अब कोई परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा।’’

राज्य सरकार की नौकरियों के लिए भर्ती परीक्षाएं बिहार लोक सेवा आयोग, बिहार कर्मचारी चयन आयोग, बिहार तकनीकी सेवा आयोग, बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग और केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड आदि द्वारा आयोजित की जाती हैं।

कुमार ने कहा कि राज्य के युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान करना शुरू से ही उनकी सरकार की प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा, ‘‘राज्य के युवाओं को अवसर प्रदान करने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हमारी सरकार ने कई ठोस कदम उठाए हैं। अब, हमने युवाओं के हित में यह निर्णय लिया है।

प्रमुख खबरें

Bhubaneswar में दुष्कर्म का आरोपी पुलिस Encounter में घायल, कोर्ट ने 14 दिन की जेल भेजा

ओडिशा के जाजपुर में BJD पदयात्रा पर हमला, पूर्व विधायक ने दर्ज कराई शिकायत

Congress नेता Aradhana Mishra का UP सरकार पर आरोप, राज्य में महिलाएं और बच्चियां असुरक्षित

Delhi में British Liquor पर घटेगा Customs Duty, 15 प्रतिशत तक सस्ती हो सकती है Scotch