Bihar: आज नीतीश कैबिनेट का विस्तार, 7 नेता लेंगे मंत्री पद की शपथ, दिलीप जयसवाल का इस्तीफा

By अंकित सिंह | Feb 26, 2025

बिहार के राजस्व मंत्री और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने कहा कि वह मंत्री पद छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि मैं राजस्व मंत्री के पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं। मैं राजस्व मंत्री के पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं। 'एक व्यक्ति, एक पद' वह सिद्धांत है जिस पर पार्टी काम करती है। मैं आभारी हूं कि केंद्रीय नेतृत्व ने मुझे पार्टी की राज्य इकाई की जिम्मेदारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कैबिनेट विस्तार मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है।

इसे भी पढ़ें: Bihar: PM मोदी का लालू यादव पर बड़ा हमला, बोले- जंगलराज वालों को हमारी आस्था से नफरत है

बिहार विधान सभा के कुल सदस्यों की संख्या के अनुसार अधिकतम 36 मंत्री हो सकते हैं। फिलहाल कैबिनेट में कुल 30 सदस्य हैं। इस तरह 6 मंत्रियों की जगह अभी भी खाली है। नीतीश कैबिनेट में बीजेपी कोटे से दो उपमुख्यमंत्री समेत कुल 15 मंत्री हैं। जबकि मुख्यमंत्री सहित कुल 30 मंत्री हैं, जिनमें जदयू के 13, हम पार्टी के 1 और एक निर्दलीय मंत्री शामिल हैं। नये मंत्रियों में से 3 या 4 मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किये जाने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया का घरेलू सीजन का फुल शेड्यूल, ऑस्ट्रेलिया समेत इन देशों के खिलाफ 17 शहरों में 22 मुकाबले

Hair Care: अब Chemical Free तरीके से पाएं काले बाल, ये देसी नुस्खा रोकेगा Hair Fall, बढ़ाएगा ग्रोथ

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें