बिहार : नीतीश कुमार ने आंगनबाड़ी सेविकाओं-सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2025

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को राज्य में आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की। कुमार ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि आंगनबाड़ी सेविकाओं का मानदेय 7,000 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये और आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 4,000 रुपये से बढ़ाकर 4,500 रुपये कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि उनकी इसी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देते हुए मानदेय में वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय का फायदा राज्य के 1.14 लाख आंगनबाड़ी सेविकाओं-सहायिकाओं को मिलेगा।

मुख्यमंत्री कुमार ने कहा कि नवंबर 2005 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार बनने के बाद से ही गर्भवती महिलाओं और बच्चों के पोषण व स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इन उपायों के क्रियान्वयन में आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका को सरकार ने सराहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानदेय में बढ़ोतरी के फैसले से आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं का मनोबल और ऊंचा होगा तथा समेकित बाल विकास सेवाएं और प्रभावी ढंग से लागू की जा सकेंगी। उल्लेखनीय है कि राज्य में 1.20 लाख से अधिक आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका हैं जिन्हें मानदेय में इस बढ़ोतरी से लाभ होगा।

प्रमुख खबरें

Famous Shiv Temple: UP के 5 प्राचीन शिव Temple, कहीं रावण ने की थी पूजा तो कहीं कर्ण करते थे अभिषेक

हीरो के पीछे भागोगे तो बर्बाद हो जाओगे, Superstar Rajinikanth की Fans को सख्त नसीहत

Iran-US war: कुवैत-यूएई पर ड्रोन अटैक, क्या कुछ घंटे में ही टूट गया युद्धविराम, ईरान में भी बड़ा धमाका

फिर से एक हो रहे हैं स्मृति-पलाश! फैमिली को साथ देख फिर शुरू हुई शादी की चर्चा