बिहार में नई राजनीतिक पारी: नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद आज JDU विधायक दल की बैठक, नए नेता पर होगा फैसला

By रेनू तिवारी | Apr 20, 2026

बिहार की राजनीति में आए बड़े बदलाव के बाद अब सबकी निगाहें जनता दल (यूनाइटेड) की आगामी रणनीति पर टिकी हैं। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद, सोमवार को पार्टी के नए नेता के चयन के लिए JDU विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। यह बैठक पटना स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास '1, अणे मार्ग' पर आयोजित की जाएगी, जिसमें पार्टी के सभी विधायक और विधान परिषद सदस्य (MLC) शिरकत करेंगे।

राजनीतिक विश्लेषक अरुण कुमार पांडे के अनुसार, बिहार की बदली हुई परिस्थितियों में यह बैठक जद(यू) की भावी रणनीति तय करने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में जद(यू) अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार में सहयोगी दल की भूमिका निभाएगी।

इसे भी पढ़ें: Strategic Mission: NSA Ajit Doval की सऊदी अरब यात्रा, पश्चिम एशिया के तनाव के बीच अहम मुलाकात

 

 

सियासी गलियारों में हलचल

नीतीश कुमार का इस्तीफा और JDU का नई भूमिका में आना बिहार की राजनीति के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ है। 1, अणे मार्ग पर होने वाली इस बैठक के नतीजों का असर न केवल पार्टी के आंतरिक ढांचे पर पड़ेगा, बल्कि बिहार सरकार के कामकाज और NDA के तालमेल पर भी दिखेगा। शाम तक स्पष्ट हो जाएगा कि नीतीश कुमार अपनी विरासत की कमान आधिकारिक तौर पर किसे सौंपते हैं। 

प्रमुख खबरें

Iran में युद्ध और दमन ने आम जनता का जीना दूभर किया, Nobel Laureate Narges Mohammadi का बयान

OpenAI और Google समेत दिग्गज टेक कंपनियों पर AI विकास की गति धीमी करने का मुकदमा

Caribbean Sea में संदिग्ध ड्रग बोट पर US Military का हमला, 4 लोगों की मौत

Ukraine के कब्जाए इलाकों में Russia ने कराया State Duma चुनाव, कीव ने बताया अवैध