Bihar: अगले चुनाव में नीतीश कुमार की होगी हार, प्रशांत किशोर ने बता दिए तीन बड़े कारण

By अंकित सिंह | Oct 01, 2024

अपनी जन सुराज पार्टी के लॉन्च से पहले राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर लगातार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर हैं। इतना ही नहीं, प्रशांत किशोर अगले चुनाव में नीतीश कुमार की विदाई का भी दावा कर रहे हैं। प्रशांत किशोर ने साफ तौर पर कहा है कि नीतीश कुमार अगले विधानसभा चुनाव में तीन कारणों से कुर्सी से बेदखल हो जाएंगे। इसके लिए वह तीन कारण भी बता रहे हैं। प्रशांत का दावा है कि अगर नीतीश कुमार की अगले चुनाव में हार होती है तो इसमें शराबबंदी नीति की विफलता, अनियोजित और भ्रष्टाचार से ग्रस्त भूमि सर्वेक्षण और राज्य भर में प्रीपेड स्मार्ट मीटर की जबरन स्थापना बड़े जिम्मेदार होंगे। 

इसे भी पढ़ें: डेढ़ लाख का iPhone Pro कैश ऑन डिलीवरी मंगवाया, फोन लेकर डिलिवरी बॉय की कर दी हत्या, लाश नहर में फेंककर घूमने निकला आरोपी?

राज्य के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों से समान दूरी बनाए रखने की मांग करते हुए किशोर ने कहा, हमने कई बार स्पष्ट किया है कि हम बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। अगर हमें 130 सीटें भी मिलती हैं तो मैं इसे व्यक्तिगत हार मानूंगा। अकेले सरकार बनाना पर्याप्त नहीं है, हमें प्रमुख नीतियों को लागू करने के लिए दो-तिहाई बहुमत के समर्थन की आवश्यकता है... हां तो अर्श पर या फर्श पर। अगर हमें 2025 के चुनाव में लोगों का पूरा समर्थन नहीं मिला तो हम अगले पांच साल तक कड़ी मेहनत करेंगे। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को उनकी तीन प्रमुख नीतियों पर आड़े हाथों लिया. ट्रिपल एस शराबबंदी, (भूमि) सर्वेक्षण और राज्य भर में स्मार्ट मीटर लगाना वर्तमान बिहार सरकार के ताबूत में आखिरी तीन कीलें साबित होंगी।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा