बिहार : लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मंत्री को जबरन वसूली के लिए कॉल करने वाला गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2025

बिहार पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर राज्य के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह को धमकी देने और उनसे 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में बुधवार को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

टीम ने कॉल करने वाले को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से वह मोबाइल फोन बरामद किया, जिससे कॉल किया गया था। आरोपी को पटना लाया जा रहा है।

हालांकि, अधिकारियों ने गिरफ्तार आरोपी का नाम नहीं बताया है। उल्लेखनीय है कि बिहार के मंत्री संतोष कुमार सिंह ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि उन्हें एक व्यक्ति ने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई बताकर फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। मंत्री ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बिहार के पुलिस महानिदेशक को भी इसकी जानकारी दी।

प्रमुख खबरें

Nayara Energy ने बढ़ाए Petrol-Diesel के दाम, टंकी फुल कराने की मची होड़

जब बुलावा आएगा, Rahul Gandhi भी आएंगे, Ayodhya में दर्शन के बाद बोले दिग्विजय सिंह

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video