संचार सिस्टम को सुदृढ़ करने में जुटी बिहार पुलिस, वायरलेस सिस्टम को किया जा रहा मजबूत

By प्रेस विज्ञप्ति | Sep 01, 2025

बिहार पुलिस वायरलेस सिस्टम एवं मोबाइल सिस्टम को सुदृढ़ करने में जुट गई है। विधानसभा चुनाव से पहले इसे पूरी तरह ठीक कर लेने की कार्ययोजना पर पुलिस महकमा की वायरेस संचार इकाई जुटी हुई है और इससे जुड़े सभी पहलुओं को मूर्तरूप देने में जुटा हुआ है। राज्य के सभी शैडो जोन (बिना नेटवर्क वाले क्षेत्र) की पहचान कर इन्हें ठीक करने की कवायद की जा रही है। राज्य के उन जिलों या प्रखंडों में शैडो जोन की पहचान करने के लिए सभी थानों को निर्देश दिया गया है। जिन क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है, वहां मोबाइल कंपनियों से बात करके टॉवर लगाने की पहल की जाएगी या पुलिस की वायरलेस प्रणाली विकसित करने को लेकर समुचित व्यवस्था की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: बिहार में सहायक उप निरीक्षक का शव बैरक की छत से लटका मिला

संचार सेवा में सुधार लाने के लिए पुलिस महकमे की सभी टेलीफोन कंपनी ऑपरेटरों के साथ बैठक भी हो चुकी है। इसमें सभी टेलीफोन कंपनियों से भी कहा गया है कि वे अपने स्तर से कमजोर या बिना नेटवर्क वाले शैडो जोन की पहचान कर उन्हें ठीक करें। टेलीफोन टॉवर की जहां जरूरत है, वहां इन्हें बड़े स्तर पर लगाएं।

प्रमुख खबरें

West Bengal | पूर्व टीएमसी मंत्री Indranil Sen के 15 ठिकानों पर ईडी का छापा, दुर्गा पूजा के यूनेस्को फंड में फर्जीवाड़े का आरोप

SpaceX का Starship पहली बार कक्षा में पहुंचा, इंजन की खराबी से उड़ान जल्दी रोकी

Singapore State Courts की 18 हजार फाइलें खतरे में डालने पर भारतीय IT पेशेवर को 28 हफ्ते की जेल

Asian Games में Rumesh Pathirage ने जीता स्वर्ण, Neeraj Chopra की गैरमौजूदगी पर जताया दुख