बिहार पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे वामदलों के कार्यकर्ताओं पर बरसाईं लाठियां, वॉटर कैनन का भी किया इस्तेमाल

By अनुराग गुप्ता | Mar 01, 2021

पटना। बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य और बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर नीतीश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे वामदलों के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां चलाईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वामदलों का शिक्षा, स्वास्थ्य और बेरोजगारी को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा था लेकिन अचानक से हंगामा शुरू हो गया। जिसके बाद पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया और फिर लाठीचार्ज कर दिया। 

मिली जानकारी के मुताबिक पटना पुलिस वामदलों के विधानसभा मार्च को लेकर पहले से सतर्क थी तभी तो जैसे ही मार्च गोलंबर चौक पर पहुंचा, प्रशासन ने उन्हें रोक दिया। ऐसे में दोनों के बीच बहस हुई और मामला देखते-देखते बिगड़ गया। जिसके बाद पुलिस ने लाठियां बरसाई।

इसे भी पढ़ें: 70 साल के हुए नीतीश कुमार, जन्मदिन को 'विकास दिवस' के रूप में मना रही जदयू 

वहीं, राजद नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया और उसमें #बिहार_बेरोजगारी_दिवस का इस्तेमाल किया। तेजस्वी यादव ने कहा कि मुझे सर्वाधिक खुशी है कि बेरोजगारी एक राष्ट्रीय मुद्दा बन चुका है। मैं शुरू से कहता आया हूं 'मोदी नहीं मुद्दे' पर आइए। बिहार में श्री नीतीश कुमार की गलत नीतियों के कारण 7 करोड़ युवा बेरोजगार है।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में सफलता के बाद भी विदेशी Archery Coach Dave Cousins को तीन माह से वेतन नहीं मिला

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?