Bihar Elections । दूसरे चरण का प्रचार खत्म, 11 नवंबर को 122 सीटों पर दिग्गजों की अग्निपरीक्षा

By एकता | Nov 09, 2025

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण का चुनावी शोर शनिवार शाम समाप्त हो गया है। राज्य के 20 जिलों की 122 सीटों पर अब किसी भी प्रकार की सभा, रैली या रोड शो पर प्रतिबंध लागू रहेगा।

पहले चरण के लिए 6 नवंबर को वोटिंग हुई थी, जिसमें रिकॉर्ड 65 फीसदी मतदान हुआ था। दूसरे चरण के लिए वोटिंग 11 नवंबर को होगी, जिसमें 1302 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी और 14 नवंबर को चुनावी परिणाम सामने आएगा।

मैदान में उतरे दिग्गज

दूसरे चरण की वोटिंग में कई बड़े राजनीतिक दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है, जिससे मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। महागठबंधन के सीएम पद के उम्मीदवार और राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव इस चरण में चुनाव लड़ रहे हैं। NDA के प्रमुख चेहरे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मैदान में हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल के 16 मंत्री (जिनमें उप-मुख्यमंत्री भी शामिल हैं) इस चरण में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

प्रमुख सीटों में तेजस्वी यादव की राघोपुर, जदयू मंत्री सुमित कुमार सिंह की चकई, भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह की जमुई, जदयू मंत्री लेशी सिंह की धमदाहा और भाजपा मंत्री नीरज कुमार सिंह की छातापुर शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: दम घोंटती Delhi की हवा पर गुस्सा, इंडिया गेट पर प्रदर्शन, AAP-Congress नेता हिरासत में

इन जिलों में होगा मतदान

दूसरे चरण में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, कैमूर, नवादा और रोहतास जिलों में मतदान होगा।

प्रमुख खबरें

Himachal Pradesh में मिड-डे मील पर नहीं पड़ेगा संकट! शिक्षा मंत्री Rohit Thakur ने कहा- LPG की कोई कमी नहीं, सरकार पूरी तरह सतर्क

Guwahati-Silchar Expressway: असम की दो घाटियों के बीच विकास का नया गलियारा- दूरी, समय और आर्थिक बचत का पूरा गणित

Rohit Shetty Birthday: कभी Tabu के कपड़े किए प्रेस, आज हैं Bollywood के सबसे सफल Director

Rajasthan में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 64 IPS अधिकारियों के तबादले, जयपुर-जोधपुर ग्रामीण समेत 24 जिलों को मिले नए SP