दम घोंटती Delhi की हवा पर गुस्सा, इंडिया गेट पर प्रदर्शन, AAP-Congress नेता हिरासत में

गंभीर वायु प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली के इंडिया गेट पर प्रदर्शन में शामिल AAP और कांग्रेस के नेताओं सहित कई लोगों को पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला देकर हिरासत में लिया। आप ने भाजपा पर AQI मॉनिटर पर पानी छिड़ककर डेटा में हेरफेर करने का आरोप लगाते हुए, समस्या का राजनीतिकरण न करने की अपील की। यह घटना दिल्ली के 'रेड जोन' में पहुंचने के बाद हुई।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा 'खतरनाक' स्तर पर पहुंचने के एक दिन बाद, रविवार को इंडिया गेट पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार से दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए तत्काल प्रभावी नीतियां बनाने की मांग की।
प्रदूषण के खिलाफ मार्च
एक्टिविस्ट्स और प्रदर्शनकारी, जिनमें AAP और कांग्रेस जैसे विपक्षी दलों के नेता भी शामिल थे, इंडिया गेट की ओर मार्च कर रहे थे। यह प्रदर्शन तब हुआ जब कई इलाकों में एक्यूआई 400 के ऊपर 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज किया गया और दिल्ली 'रेड जोन' में आ गई।
इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi का विस्फोटक दावा, PM Modi और Shah आखिर में वोट चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़े जाएंगे
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। नई दिल्ली के सीनियर पुलिस अधिकारी देवेश कुमार महला ने बताया, 'इंडिया गेट कोई प्रोटेस्ट साइट नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, नई दिल्ली में प्रोटेस्ट की तय जगह जंतर मंतर है।'
इसे भी पढ़ें: बिहार चुनाव में Amit Shah की चेतावनी, 'लालटेन' को आने मत देना, नहीं तो फिर आएगा जंगलराज
AAP का आरोप
विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं आप की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, 'भाजपा ने रीडिंग कम करने के लिए एक्यूआई मॉनिटर पर पानी छिड़कवाया। भाजपा डेटा में हेरफेर कर रही है।' उन्होंने बीजेपी से राजनीति से ऊपर उठकर हवा और पानी के मामले को गंभीरता से लेने की अपील की।
अन्य न्यूज़















