Bihar: गोपाल खेमका हत्याकांड पर बोले प्रशांत किशोर, लालू के जंगल राज और नीतीश के राज में कोई अंतर नहीं

By अंकित सिंह | Jul 05, 2025

व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या मामले पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि लालू यादव के जंगल राज और नीतीश कुमार के राज में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि लालू यादव के राज में अपराधियों का तांडव था और नीतीश कुमार के राज में अधिकारियों का तांडव है। प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि पहले जिस तरह का भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था की स्थिति थी, वह आज भी वैसी ही है। पटना में इतने बड़े व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी जाती है और कोई कार्रवाई नहीं होती। 

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि यह दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। जो लोग इसे 'महा जंगल राज' कह रहे हैं, वे यहां 'गुंडा राज' लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी नज़र उन अधिकारियों पर है जो उस 'जंगल राज' के दौरान पले-बढ़े थे... जिन गैर-जिम्मेदार अधिकारियों ने सख्त और त्वरित कार्रवाई नहीं की है, उन्हें जवाबदेह ठहराया जाएगा। बुलडोजर की कार्रवाई होगी, एनकाउंटर होगा, संपत्ति जब्त होगी और पीड़ित परिवार को दिए जाने वाले मुआवजे के बारे में हम सीएम से चर्चा करेंगे।

बिहार के जाने-माने व्यवसायी गोपाल खेमका की पटना में उनके आवास के निकट मोटरसाइकिल सवार हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजकर 40 मिनट पर गांधी मैदान इलाके में हुई। पुलिस अधीक्षक (पटना सेंट्रल) दीक्षा ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘स्थानीय थाने के अधिकारी व गश्ती वाहनों में सवार पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक विशेषज्ञ साक्ष्य एकत्र कर रहे हैं। जांच जारी है।’’ 

इसे भी पढ़ें: Gopal Khemka Murder case: नीतीश बोले, दोषी को भी बख्शा नहीं जाएगा, तेजस्वी का सवाल- क्या अब भी ये जंगलराज नहीं?

उन्होंने बताया, ‘‘सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि खेमका को मोटरसाइकिल सवार एक अज्ञात हमलावर ने गोली मारी’’ खेमका के परिवार के सदस्यों के अनुसार, उनके बेटे की भी छह वर्ष पहले हाजीपुर में अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि बैठक में खेमका की हत्या मामले पर भी चर्चा की गई। इस बैठक में बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार और पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। 

प्रमुख खबरें

प्रकाश राज का दावा, SIR में वोटर लिस्ट से मेरा नाम कटा, बोले- खेल शुरू हो चुका है

स्वतंत्रता दिवस से पहले Delhi Police अलर्ट: 19 आतंकियों के पोस्टर जारी, Red Fort पर AI Surveillance का कड़ा पहरा

Surya Grahan 2026: कर्क राशि में लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें सभी राशियों पर Impact

RAW Chief Parag Jain के Dhaka में कदम रखते ही Pakistani ISI की बढ़ गयी बेचैनी, Bangladesh पर पैनी नजर रख रहा है India