Bihar: दर्द से करहाते दिखे प्रशांत किशोर, आरा में रैली के दौरान को लगी चोट, इलाज के लिए पटना रवाना

By अंकित सिंह | Jul 18, 2025

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर आज आरा में अपने रोड शो के दौरान पसलियों में चोट खा बैठे। चोट लगने के बाद उन्हें पार्टी के मंच पर लाया गया। उनकी पार्टी के नेताओं का कहना है कि रोड शो के दौरान लोगों से मिलने के लिए वह अपनी कार से बाहर झुक रहे थे और इसी दौरान उन्हें चोट लग गई। फिलहाल उन्हें इलाज के लिए पटना लाया गया है। इससे पहले भोजपुरी गायक रितेश पांडे और हिमाचल प्रदेश कैडर के पूर्व आईपीएस अधिकारी जयप्रकाश सिंह शुक्रवार को जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गए। 

इसे भी पढ़ें: RJD राज में बिहार में विकास पर लगा ब्रेक, मोतिहारी में बोले PM मोदी, दुनिया में पूरब के देशों का दबदबा

प्रशांत किशोर ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को बुधवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की साजिश करार दिया। किशोर ने यह टिप्पणी राज्य के एकमात्र मुस्लिम बहुल जिले किशनगंज में की थी। जन सुराज नेता ने वादा किया कि उनकी पार्टी उन लोगों की मदद करेगी, जिनके नाम मतदाता सूची से गलत तरीके से हटा दिए गए हैं। उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) भाजपा की साजिश है। उच्चतम न्यायालय ने स्पष्ट कर दिया है कि निर्वाचन आयोग लोगों की नागरिकता निर्धारित नहीं कर सकता। क्या निर्वाचन आयोग अब इस तरह की कवायद करके यह कहना चाहता है कि 2014 की मतदाता सूची, जब नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने थे, फर्जी थी?’’

प्रमुख खबरें

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार