Bihar: फिर बोले राहुल गांधी, एक झटके में खत्म कर देंगे असमानता और बेरोजगारी, कहा- 5 जुलाई को महिलाओं के बैंक में जाएंगे ठका-ठक

By अंकित सिंह | May 27, 2024

बिहार के आरा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया गठबंधन के सामने 2 दिक्कतें हैं। एक है अमीर-गरीब की असमानता और दूसरा है बेरोजगारी। 'कांग्रेस पार्टी इन दोनों विश्व को एक झटके से ठीक करने जा रही है। देश में गरीबों की एक सूची तैयार की जाएगी। हर एक से गरीब परिवार की महिला का नाम चयनित होगा। उन्होंने दावा किया कि 4 जून को इंडिया गठबंधन सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि 5 जुलाई को देश की करोड़ों गरीब महिलाओं के बैंक खाते में 8,500 रुपये आएंगे। 

इसे भी पढ़ें: रिश्वतखोरी, जंगलराज और दलदल पार्टी है... बिहार के जहानाबाद में JP Nadda ने जनता को बताया RJD का मतलब

कांग्रेस की गारंटी बताते हुए राहुल ने कहा कि महालक्ष्मी योजना के तहत गरीब परिवार की महिलाओं को सालाना 1 लाख रुपए मिलेंगे। हर शिक्षित युवा की पहली नौकरी पक्की होगी, जिसमें सालाना 1 लाख रुपए मिलेंगे। किसानों को MSP की कानूनी गारंटी मिलेगी, कर्ज माफ होगा। मनरेगा में श्रमिकों को 400 रुपए दैनिक मजदूरी मिलेगी। आशा-आंगनवाड़ी वर्कर्स को दोगुने सरकारी योगदान से ज्यादा सैलरी मिलेगी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश में बेरोजगारी फैलाई है, ये बात युवा कभी नहीं भूलेगा। नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान के जवानों को सेना में मजदूर बना दिया है।

प्रमुख खबरें

NEET Protest: Supreme Court का बड़ा निर्देश, महिला प्रदर्शनकारियों के यौन उत्पीड़न को मिले Priority

Abhishek Banerjee Bank Account Case: कलकत्ता हाई कोर्ट ने याचिका का निपटारा किया, KYC के बाद बहाल हुआ बैंक खाता

Himannshi Khurrana के आरोपों पर Asim Riaz का पलटवार, पारस छाबड़ा पर भी साधा निशाना

Karnataka: Dalit Funds Scam पर सियासी संग्राम तेज, BJP का Nagendra के इस्तीफे तक धरना