बिहार चुनाव: 11 सीटों के परिणाम घोषित, NDA को आठ और महागठबंधन को मिली तीन सीटें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 10, 2020

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में अब तक 11 सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं जिसमें आठ सीटें सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के खाते में गई हैं और विपक्षी महागठबंधन को तीन सीटों पर जीत हासिल हुई है। भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा को पांच सीटों पर जीत हासिल हुई है जबकि जदयू को दो सीट और वीआईपी पार्टी को एक सीट पर जीत हासिल हुई है। मतगणना के रूझानों के अनुसार, भाजपा 67 सीटों पर बढ़त बनाये हुए जबकि जदयू 40 सीट, हम तीन सीट और वीआईपी पार्टी चार सीटों पर आगे चल रही है। विपक्षी महागठबंधन में राजद के खाते में दो सीटें गई हैं और वह 73 पर बढ़त बनाये हुए हैं। 

प्रमुख खबरें

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार