Bihar: राजस्व महा–अभियान समाप्त, आज तक आए 44 लाख 42 हजार आवेदन

By प्रेस विज्ञप्ति | Sep 20, 2025

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के स्तर से चलाया जा रहा राजस्व महा–अभियान 20 सितंबर (शनिवार) को समाप्त हो गया। इसमें लोगों की जबरदस्त भागीदारी देखने को मिली है। महा–अभियान के तहत आयोजित किए गए विशेष शिविरों में अब तक कुल 44 लाख 42 हजार 152 आवेदन प्राप्त हुए।

राजस्व महा–अभियान 16 अगस्त से 20 सितंबर तक पूरे राज्य में संचालित किया गया। इस अवधि में जमाबंदी में सुधार और अपडेट करने के लिए चार प्रकार के काम किए जा रहे हैं। विभाग का कहना है कि उपरोक्त सभी कार्य आगे बिहारभूमि पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जारी रहेंगे। पूर्व की तरह दाखिल–खारिज पोर्टल और परिमार्जन प्लस पोर्टल पर सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिहार के गयाजी स्थित विष्णुपद मंदिर में पिंड दान किया

अबतक 3625 बर्खास्त कर्मी फिर से हुए बहाल, 3069 आवेदन पर कार्रवाई जारी

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के स्तर से बर्खास्त किए गए विशेष सर्वेक्षण संविदाकर्मियों को सेवा में लौटने का एक और अवसर देने की पहल असर दिखा रही है। विभाग द्वारा दिए गए अपील अभ्यावेदन के विकल्प के बाद बड़ी संख्या में बर्खास्त कर्मियों ने वापसी की इच्छा जताई है तथा अपना अपील अभ्यावेदन जमा किया है। अब तक 3625 संविदाकर्मियों की अपीलें स्वीकृत हो चुकी हैं, जबकि 3069 अपील अभ्यावेदनों पर कार्रवाई जारी है।जिन 3625 संविदाकर्मियों का अपील अभ्यावेदन स्वीकृत कर लिया गया है उनमें से शुक्रवार तक 2010 संविदाकर्मी सभी जिलों में अपने-अपने पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर चुके हैं। यह संख्या लगातार बढ़ रही है।

प्रमुख खबरें

Harmanpreet Singh के दो गोल से भारत ने जीता एशियाई खेलों का स्वर्ण

ICC World Cup 2027 की तैयारी: अगली ODI सीरीज से तय संयोजन के साथ खेलना चाहते हैं Shubman Gill

ठाकरे बंधुओं का एक मंच, Gyanesh Kumar के खिलाफ हुंकार; SIR पर भी उठाई आवाज

Sanju Samson बोले, अनुभवी India A टीम उतारने से Asian Games Final में Pakistan पर दबाव बना