Bihar: 'नीतीश कुमार और BJP की मिलीभगत...' कानून-व्यवस्था को लेकर डबल इंजन सरकार पर रोहिणी आचार्य का वार

By अंकित सिंह | Jul 17, 2024

पेपर लीक, कानून-व्यवस्था समेत कई मुद्दों को लेकर बिहार सुर्खियों में है। विपक्ष नीतीश सरकार पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। इन सब के बीच लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक एक्स पोस्ट में लिखा कि बिहार में नैतिक तौर पर टूटे निजाम का शासन है। सरकार की हर शाख पर एक-एक नक्कारा लाचार बैठा है। उन्होंने आगे लिखा कि अवसरवादिता के पुरोधा आत्ममुग्ध नीतीश कुमार व भाजपा की मिलीभगत वाली फेल डबल इंजन की सरकार की सरपरस्ती में बिहार बेपटरी हो चुका है।

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस निक्कमी - नक्कारी सरकार से अब निजात पाने की दरकार है। सारण ट्रीपल मर्डर केस को लेकर भी उन्होंने कहा कि समस्त बिहार में कानून - व्यवस्था की स्थिति भयावह है, लचर पुलिसिंग एवं प्रशासनिक विफलता की वजह से अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। उन्होंने कहा कि सारण ( छपरा ) में भी अपराधी बेख़ौफ़ हो निरंतर हत्या जैसी जघन्य घटना को अंजाम से रहे हैं .. स्थानीय सांसद का सारण ( छपरा ) की बिगड़ती कानून - व्यवस्था,  अपराध व् अपराधियों की दहशत में जीने को मजबूर आम जनता से कोई सरोकार न पहले कभी रहा है, न आज है.. 

इसे भी पढ़ें: 'भगवान भरोसे बिहार', मुकेश सहनी के पिता की हत्या के बाद राजद का नीतीश सरकार पर निशाना, कहा- राज्य में महाजंगलराज

रोहिणी मे कहा कि सांसद महोदय की अपनी दुनिया है, सारण ( छपरा ) के जनसरोकार से इतर से अपनी प्राथमिकताएं हैं , सांसद महोदय का ट्रैक - रिकॉर्ड ही ये बताता है कि सारण से सांसद महोदय का सिर्फ चुनावी सरोकार है। 

प्रमुख खबरें

Delhi High Court ने UAPA मामले में ISIS समर्थक समूह के आरोपी को दी जमानत

पूर्व IAS Divya Mittal के सवाल उठाते ही Mirzapur के स्कूल भवन का निर्माण शुरू

Squash Semifinal: Anahat Singh की शिकस्त के बाद Asian Games फाइनल की रेस से बाहर हुआ भारत

गंडक नदी का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर पार, Bihar में तटबंधों पर बढ़ा दबाव