Bihar: बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से 20 लाख रुपये की लूट, लुटेरों ने गार्ड को जख्मी किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2023

शिवहर। बिहार के शिवहर जिले के पिपराही थाना अंतर्गत अंबा कला हाई स्कूल परिसर में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से लुटेरों ने बृहस्पतिवार को 20 लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार राय ने घटनास्थल पर पहुंचकर बैंक शाखा का निरीक्षण किया और बैंक कर्मियों से पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि वारदात के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह