Bihar SIR | निर्वाचन आयोग आज जारी कर सकता है बिहार की मसौदा मतदाता सूची | Bihar Election

By रेनू तिवारी | Aug 01, 2025

बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभ्यास के बाद मतदाता सूची के प्रारूप के प्रकाशन से एक दिन पहले, मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने राज्य के मतदाताओं को आश्वासन दिया कि सभी मतदाताओं और राजनीतिक दलों को 1 अगस्त से 1 सितंबर तक दावे और आपत्तियां देने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। अब तक 7.23 करोड़ आवेदकों में से बहुत कम लोगों ने अपनी पात्रता साबित करने के लिए दस्तावेज जमा किए हैं, और बिहार की मतदाता सूची का मसौदा शुक्रवार को जारी होने वाला है।

निर्वाचन आयोग का दावा है कि पिछले महीने के अंत में एसआईआर शुरू होने से पहले राज्य में 7.93 करोड़ पंजीकृत मतदाता थे। विपक्ष ने इस प्रक्रिया की आलोचना करते हुए विरोध जताया है और बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाए जाने की आशंका भी जताई गई है। एसआईआर के पहले चरण में, मतदाताओं को या तो बूथ-स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) या राजनीतिक दलों की ओर से नामित बूथ-स्तरीय एजेंटों (बीएलए) ने गणना फार्म प्रदान किए थे।

इसे भी पढ़ें: ED ने जारी किया Anil Ambani को समन! ऋण धोखाधड़ी का मामला, जाँच में करोड़ों की फर्जी बैंक गारंटी का आरोप भी शामिल

मतदाताओं को अपने हस्ताक्षर करने और पहचान के प्रमाण के रूप में स्वीकार्य दस्तावेज संलग्न करने के बाद फार्म वापस करने थे। लोगों के पास इन गणना प्रपत्रों को डाउनलोड करने और ऑनलाइन जमा करने का विकल्प भी था। यह प्रक्रिया 25 जुलाई तक पूरी हो गई थी। निर्वाचन आयोग के अनुसार, 7.23 करोड़ मतदाताओं ने अपने गणना फार्म जमा किए, जबकि 35 लाख मतदाता स्थायी रूप से पलायन कर चुके थे या उनका पता नहीं चल पाया।”

आयोग के अनुसार अन्य 22 लाख लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि सात लाख लोग एक से अधिक मतदाता सूची में मतदाता के रूप में पंजीकृत पाए गए। चुनाव आयोग ने यह दावा भी किया कि 1.2 लाख मतदाताओं ने गणना फार्म जमा नहीं किये। इस प्रक्रिया के आलोचकों का मानना है कि यह आगामी चुनावों में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की मदद करने की गई है।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत