By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2023
मोतिहारी/पटना। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में मोतिहारी के अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में जहरीली शराब बरामद की है और इस संबंध में 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले, जिले में संदिग्ध जहरीली शराब त्रासदी में मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 14 हो गयी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन की ओर से रविवार को जारी बयान के अनुसार, मोतिहारी के विभिन्न इलाकों में छापेमारी के बाद ‘‘अवैध शराब के कारोबार में शामिल’’ 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।