Bihar: मांझी के बयान पर बोले तेजस्वी, वह हमारे सीनियर हैं, हमारी सरकार विकास के काम कर रही

By अंकित सिंह | Jun 14, 2023

बिहार मे नीतीश सरकार से जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन के इस्तीफे के बाद आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति भी जारी है। आज ही जीतन राम मांक्षी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सरकार पर कई बड़े आरोप भी लगा दिए थे। इसी को लेकर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि वह (जीतन राम मांझी) हमारे सीनियर हैं, वह कुछ भी कह सकते हैं। हम उनका सम्मान करते हैं, लेकिन हमारी सरकार ने राज्य के विकास के लिए किस तरह का काम किया है, यह सभी जानते हैं। 

इसे भी पढ़ें: विपक्षी एकता पर बोले उमर अब्दुल्ला, हमारी भूमिका इसमें बहुत कम, अगर हम सारी सीटें भी जीत जाते हैं तो...

व्यक्तिगत परेशानी नहीं है 

इतना ही नहीं उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हमने देखा, परखा तब जाकर यह निर्णय लिया है। उन्होंने अपने निर्णय को लेकर कहा कि हमने नेशनल काउंसिल की बैठक के बाद यह सब निर्णय लिया है। विधायकों ने खुद नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। लेकिन तब नीतीश कुमार ने साफ तौर पर कह दिया था कि या तो आप पार्टी में आ जाइए या बाहर चले जाइए। उन्होंने कहा कि चाहे ललन सिंह हो, तेजस्वी यादव हो या नीतीश कुमार हो मुझे किसी से व्यक्तिगत परेशानी नहीं है लेकिन जनहित के साथ समझौता नहीं होगा। 

प्रमुख खबरें

Russia Parliamentary Election: ड्यूमा चुनाव संपन्न, United Russia की बढ़त के संकेत

Karnataka FDA ने फर्जी दवा गिरोह पर कसा शिकंजा, 16 विक्रेताओं के लाइसेंस किए रद्द

नेपाल के Mount Manaslu में हिमस्खलन से भारतीय मूल के जर्मन पर्वतारोही और शेरपा की मौत

PM Modi के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर Vadnagar और Varanasi के बीच दो बाइक रैलियां