Bihar: CM पद पर तनातनी को लेकर तेजस्वी यादव ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हमको कोई जल्दी नहीं है

By अंकित सिंह | Feb 22, 2023

बिहार में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर जदयू और राजद के बीच जबरदस्त तरीके से शब्द बाण चल रहे हैं। राजद जहां एक बार फिर से तेजस्वी यादव की ताजपोशी की मांग शुरू कर दी है। तो वहीं जदयू के नेता साफ तौर पर कह रहे हैं कि 2025 तक नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री रहेंगे। इसके बाद से इस बात की चर्चा भी जोरों पर है कि गठबंधन में दरार है। अब पहली बार तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री पद को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मैं बिहार का मुख्यमंत्री बनने की जल्दी में नहीं हूं। इसके साथ ही उनसे महागठबंधन में दरार पर भी सवाल पूछा गया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सब कुछ ठीक है। गठबंधन में किसी तरह की समस्या नहीं है। फिलहाल हम सभी लोगों का फोकस 2024 के आम चुनाव पर हैं। 

इसे भी पढ़ें: Bihar में सियासी हलचल तेज, राजद के एक और नेता ने किया दावा, बजट सत्र के बाद होगी तेजस्वी की ताजपोशी

लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे ने साफ तौर पर कहा कि 2024 में आम चुनाव में बिहार में भाजपा को एक भी सीट ना मिल सके यही हमारी पहली कोशिश है। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बयान पर भी तेजस्वी यादव से सवाल पूछा गया। इसके जवाब में तेजस्वी यादव ने कहा कि सबकी अपनी इच्छा होती है। अगर वह चाहते हैं कि उनका बेटा मुख्यमंत्री बने तो उसमें कुछ गलत बात नहीं है। कौन अपने बेटे को उच्च से उच्च पद पर जाते नहीं देखना चाहता? दरअसल, कुछ दिन पहले जीतन राम मांझी ने बिना किसी का नाम लिए कहा था कि मेरा बेटा संतोष सुमन बिहार का मुख्यमंत्री बनने के लिए योग्य है क्योंकि वह पढ़ सकता है और दूसरों को भी पढ़ा सकता है। 

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर