Bihar में 651 एकड़ में बनेगा Sports City, ओलंपिक मानकों पर होगा निर्माण

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 12, 2026

बिहार सरकार ‘पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप’ में 651 एकड़ क्षेत्र में विश्वस्तरीय खेल केंद्र विकसित करेगी जिससे राज्य के खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें और राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए मजबूत खेल अवसंरचना तैयार हो सके। नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने मंगलवार को इस परियोजना को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना विकसित की जा रही है।

इसमें लगभग 225 एकड़ में ‘स्पोर्ट सिटी’, 187 एकड़ में ‘गोल्फ कोर्स’ और 239 एकड़ में आधुनिक खेल परिसर विकसित करने का प्रस्ताव है। बयान के अनुसार, प्रस्तावित खेल केंद्र में विभिन्न खेलों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं, प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिताओं के लिए आवश्यक आधारभूत ढांचा तथा खिलाड़ियों के अनुकूल सुविधाएं विकसित की जाएंगी। खेल परिसर के माध्यम से विभिन्न खेल गतिविधियों के लिए व्यापक और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

प्रमुख खबरें

Mizoram में MZP प्रदर्शन के बाद MPSC भर्ती रुकी, 14 अगस्त तक की परीक्षाएं रद्द

Sikar में पैतृक जमीन विवाद में युवक संजय नेहरा ने खाया ज़हर, अस्पताल में भर्ती

Meghalaya voter list: 6.51 लाख नाम जांच के दायरे में आए, उचित सत्यापन के बाद ही होगा निर्णय

Bihar में Samrat Choudhary ने दिए निर्देश, 30 दिन में होगा नागरिकों की शिकायतों का समाधान