Bihar: विकासशील ईशान पार्टी चीफ मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हुई हत्या

By रितिका कमठान | Jul 16, 2024

विकासशील ईशान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की बिहार के दरभंगा जिले में उनके पैतृक घर पर अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी है। ये जानकारी स्थानीय पुलिस ने की है। जीतन सहनी का शव मंगलवार सुबह मिला है।

गौरतलब है कि मुकेश सहनी भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन (INDIA) ब्लॉक गठबंधन में शामिल हुए थे। इस साल लोकसभा चुनाव के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ प्रचार किया था। घटना के दौरान मुकेश सहनी घर पर नहीं थे। मुकेश सहनी बिहार के पूर्व मंत्री भी हैं। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया, "जीतन सहनी गांव में अकेले रहते थे। उनके दो बेटे और एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है।"

आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोग जीतन सहनी के घर के बाहर जमा हो गए थे। अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) जीतेन्द्र सिंह गंगवार ने बताया, "जांच, हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए दरभंगा एसएसपी की निगरानी में अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। दरभंगा और आसपास के जिलों में छापेमारी जारी है। एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड को भी काम पर लगाया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।" 

जनता दल (यूनाइटेड) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, "इस वीभत्स घटना के पीछे जो भी है, उसे परिणाम भुगतने होंगे। पुलिस जांच कर रही है और अपराधी कहीं छिप नहीं पाएंगे।"

प्रमुख खबरें

Assam Election के लिए Mallikarjun Kharge ने किए 5 बड़े ऐलान, क्या भाजपा की बढ़ेगी टेंशन?

Virat Kohli की तारीफ में अश्विन ने पढ़े कसीदे, ताबड़तोड़ बैटिंग पर दिया ये बयान

Palakkad से PM Modi का LDF पर बड़ा हमला, बोले- पाई-पाई का हिसाब होगा

West Asia में बढ़ेगा तनाव? Washington Post का दावा- Iran पर जमीनी हमले की फिराक में US