बिहार: गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा, पटना के ग्रामीण इलाकों में 76 सरकारी स्कूल बंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2024

बिहार की राजधानी पटना में कई जगहों पर गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर जाने के कारण जिला प्रशासन ने ग्रामीण इलाकों में 76 सरकारी विद्यालयों को 21 सितंबर तक बंद करने का आदेश दिया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बिहार सरकार ने हाल ही में जिलाधिकारियों को अपने अधिकार क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर विद्यालयों को बंद करने के बारे में निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है।

जिला प्रशासन द्वारा बुधवार को जारी एक बयान के अनुसार, “गंगा नदी पटना के गांधी घाट पर खतरे के निशान 48.60 मीटर (बुधवार सुबह 6 बजे तक) से ऊपर बह रही थी। इसी तरह हाथीदह और दीघा घाट पर गंगा नदी क्रमशः 41.76 मीटर और 50.45 मीटर खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी।

प्रमुख खबरें

Congress नेतृत्व की चेतावनी दरकिनार कर Harish Rawat ने जसपुर से निकाली जनसंवाद यात्रा

Maharashtra विधान परिषद चुनाव: Mahayuti और MVA में सीटों पर बढ़ी तकरार

Delhi Police की पत्रकारों को सलाह, प्रदर्शन कवरेज के समय वैध ID कार्ड साथ रखें

Rajya Sabha Election: उप्र में BJP के 8 प्रत्याशी सीएम योगी की मौजूदगी में आज भरेंगे पर्चा