Bihar: क्या नीतीश की होगी NDA में वापसी, सुशील मोदी बोले- वह हमारे दरवाजे पर नाक रगड़ें, उन्हें स्वीकार नहीं करेंगे

By अंकित सिंह | Jul 03, 2023

महाराष्ट्र के राजनीतिक उथल-पुथल के बाद अब बिहार को लेकर भी तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। भाजपा दावा कर रही है कि नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में भी विद्रोह की स्थिति है। ऐसे में नीतीश कुमार कभी भी पाला बदल सकते हैं। बड़ा सवाल यह है कि क्या नीतीश कुमार एनडीए में शामिल होंगे? इसको लेकर सुशील मोदी ने बड़ा बयान दिया है। मोदी ने साफ तौर पर कहा है कि नीतीश कुमार के लिए भाजपा के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो चुके हैं। हम उन्हें किसी भी कीमत पर एनडीए में शामिल नहीं करेंगे। आपको बता दें कि एक जनसभा में अमित शाह ने साफ तौर पर कहा था कि नीतीश कुमार के लिए भाजपा के दरवाजे बंद हो गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra: देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के बीच लंबी चली मुलाकात, जानें क्या हुई बात

नीतीश की एनडीए में वापसी!

पिछले तीन-चार दिनों की घटनाओं का विश्लेषण करें तो कई राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण घटनाएं घटी हैं, जो संकेत दे रही हैं कि बिहार में भी महाराष्ट्र जैसा राजनीतिक संकट हो सकता है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि नीतीश कुमार एक बार फिर एनडीए में वापसी कर सकते हैं। गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने पिछले साल अगस्त में बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़ लिया था और महागठबंधन से हाथ मिला लिया था। नीतीश कुमार की अपनी पार्टी के विधायकों के साथ आमने-सामने की बैठक ने भी सबका ध्यान खींचा है और उनके अगले कदम पर सस्पेंस बरकरार रखा है। नीतीश कुमार ऐसा जल्दी करते नहीं हैं। दावा किया जा रहा है कि जदयू के सांसद और विधायक नीतीश के महागठबंधन में जाने से नाराज हैं। जब अमित शाह ने लखीसराय का दौरा किया, तो नीतीश कुमार ने शाह के दौरे से दो दिन पहले अपने सभी विधायकों के साथ एक-एक बैठक करना शुरू कर दिया।

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की

केरल Assembly में आएगा वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल का विधेयक, VD Satheesan ने दी जानकारी

Kerala High Court ने रद्द किया SIT का फैसला, ED रिपोर्ट पर Vijayan के खिलाफ FIR के निर्देश